फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: भए प्रगट कृपाला दीनदयाला कौशल्या हितकारी...

Mon, 22 Sep 2025 02:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
रामलीला का मंचन करते कलाकार।
विज्ञापन
हल्द्वानी। श्री रामलीला मैदान में दिन की लीला में दशरथ दरबार, श्री राम जन्म और ताड़का, सूबाहू वध की लीला का मंचन हुआ। व्यास पुष्कर दत्त शास्त्री के श्रीमुख से मंचन का वर्णन किया गया। माता कौशल्या के यहां जब तीनों लोकों का कल्याण करने कृपालु प्रभु प्रकट हुए तो उनके अद्भुत रूप को देख माता हर्ष से भर गई। रविवार की लीला में श्री राम जी का अभिनय कुणाल पांडे, लक्ष्मण का मेहुल जोशी, भरत का स्पर्श अग्रवाल और शत्रुघ्न का रुद्र बिष्ट ने किया। वहां सौरभ अग्रवाल, मंजू वार्ष्णेय, जलज, तुषार सोनकर, प्रिंस गुप्ता, विवेक कश्यप, तरंग अग्रवाल आदि थे। इधर सोमवार से शहर के अधिकतर जगहों पर भी रामलीला मंचन शुरु हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें