फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमेशा याद आएंगे बाबा: तरसेम सिंह ने स्कूल, कॉलेज के साथ अस्पताल का कराया निर्माण, गुरुद्वारों को भव्य रूप दिया

Fri, 29 Mar 2024 01:14 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

बाबा तरसेम सिंह ने जहां क्षेत्र की संगत के बीच कार सेवा की मर्यादा के अनुसार धार्मिक अलख जगाने के लिए गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब को भव्य रूप दिया। वहीं क्षेत्र की संगत के लिए स्कूल, कॉलेज के साथ ही अस्पताल का निर्माण भी कराया।
विज्ञापन
बाबा तरसेम सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धार्मिक डेरा कार सेवा के जत्थेदार बनने के बाद बाबा तरसेम सिंह ने जहां क्षेत्र की संगत के बीच कार सेवा की मर्यादा के अनुसार धार्मिक अलख जगाने के लिए गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब को भव्य रूप दिया। वहीं क्षेत्र की संगत के लिए स्कूल, कॉलेज के साथ ही अस्पताल का निर्माण भी कराया।

विज्ञापन


1974 में धार्मिक डेरा कार सेवा की स्थापना बाबा हरवंश सिंह व फौजा सिंह ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब की सेवा के लिए की। गुरुद्वारों की सेवा व उनको भव्य रूप देने के चलते कार सेवा का विस्तार होता चला गया।बाबा तरसेम सिंह ने संगत के सहयोग से ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब को भव्य रूप दिया। देश विदेश से आनेवाली संगत के लिए कई सराय का निर्माण कराया। कार सेवा के चलते चंपावत स्थित गुरुद्वारा रीठा साहिब, बागेश्वर स्थित गुरुद्वारा थड़ा साहिब, नानकमत्ता का प्रसिद्ध गुरुद्वारा दूधवाला कुआं, पीलीभीत, मझोला, ऐतिहासिक गुरुद्वारा सोरों, गुरुद्वारा नानक पुरी टांडा की देखरेख भी डेरा कार सेवा नानकमत्ता को मिल गई।

ये पढ़ें- Murder: बाबा तरसेम सिंह की हत्या की कहीं ये वजह तो नहीं, पुलिस के सामने तीन सवाल, जिसने सभी को चौंकाया

विज्ञापन

बाबा तरसेम सिंह ने संगत के सहयोग से सभी गुरुद्वारों का कायाकल्प कर उन्हें भव्य रूप दिया। बाबा तरसेम सिंह ने धार्मिक अलख जगाने के साथ ही संगत के बीच शिक्षा के जागरूकता लाने के लिए गुरु नानक एकेडमी व उच्च शिक्षा के लिए श्री गुरु नानक देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय की स्थापना की।
विज्ञापन


क्षेत्र की संगत को कम खर्चे पर उत्तम स्वास्थ्य लाभ देने के लिए पंथ रतन बाबा हरबंस सिंह बाबा टहल सिंह चैरिटेबल हॉस्पिटल की स्थापना की। बाबा तरसेम सिंह क्षेत्र में होने वाले सभी धार्मिक, सामाजिक कार्यों में सहयोग करते थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें