फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड: आरोपियों के नाम का खुलासा, श्री नानकमत्ता साहिब के अध्यक्ष समेत इन पर केस दर्ज

Fri, 29 Mar 2024 12:33 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड मामले में नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। हत्याकांड मामले में पांच आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
बाबा तरसेम सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

28 मार्च सुबह करीब 6.13 बजे बाबा तरसेम सिंह की डेरे के बाहर बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड मामले में नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों में सर्वजीत सिंह निवासी ग्राम मियाविंड जिला तरन तारण पंजाब, बाइक पर पीछे बैठा अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टा निवासी ग्राम सिहोरा बिलासपुर यूपी को मुख्य आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन


इसके अलावा संदेह के आधार पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री नानकमत्ता साहिब के प्रधान और पूर्व आईएएस हरबंस सिंह चुघ, तराई महासभा के उपाध्यक्ष प्रीतम सिंह संधू निवासी खेमपुर गदरपुर और गुरुद्वारा श्री हर गोविंद सिंह, रतनपुरा नवाबगंज के मुख्य जत्थेदार बाबा अनूप सिह को आरोपी बनाया गया है। 



ये पढ़ें- Baba Tarsem Singh: कमरा नंबर 23 में बनाया प्लान; तो क्या दस दिनों से रेकी कर रहे थे हत्यारे, जानें घटनाक्रम
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि, बाबा तरसेम सिंह की हत्या की खबर से बृहस्पतिवार को नानकमत्ता में शोक की लहर की लहर दौड़ गई। डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या के बाद नानकमत्ता कार सेवा डेरा परिसर में अर्धसैनिक बल तैनात है। वहीं, जल्द डीजीपी भी पहुंचने वाले है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें