फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नशे के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान, छात्राओं ने की नशा नहीं करने की अपील

Sat, 11 Jan 2025 03:54 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर तल्लीताल पुलिस ने नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया।
विज्ञापन
नशे के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर तल्लीताल पुलिस ने नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया। रैली के दौरान पुलिस व नर्सिंग छात्राओं ने लोगों को नशे के दुष्परिणाम बताए।

विज्ञापन


एसएसपी के निर्देश पर सीओ प्रमोद साह के नेतृत्व में शनिवार को तल्लीताल पुलिस ने नर्सिंग की छात्राओं के साथ क्षेत्र में नशे के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली। रैली के दौरान पुलिस व नर्सिंग छात्राओं ने लोगों को नशा छोड़ने की अपील की। जिसके बाद नुक्कड़ नाटक दिखाकर लोगों को नशे से भविष्य में होने वाले दुष्परिणाम दिखाए। इस दौरान लोगों से नशे से संबंधित सवाल भी पूछे गए। वहीं पुलिस ने लोगों से नशे का कारोबार करने वालों की जानकारी उन्हें देने की भी अपील की। वहीं टैक्सी वाहनों में जागरूकता के लिए पंपलेट भी चिपकाए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें