फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhimtal News: वेतन और एरियर के लिए धरने पर बैठे जलसंस्थान कर्मी, अधिकारियों पर लगाया अभद्रता करने का आरोप

Sat, 11 Jan 2025 02:19 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, भीमताल

सार

Bhimtal News: चार महीने से वेतन और छह माह से एरियर का भुगतान नहीं होने से नाराज जलसंस्थान के संविदा कर्मियों ने अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने जलसंस्थान कार्यालय भीमताल में धरना प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
धरने पर बैठे जलसंस्थान कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार महीने से वेतन और छह माह से एरियर का भुगतान नहीं होने से नाराज जलसंस्थान के संविदा कर्मियों ने अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी कर जलसंस्थान कार्यालय भीमताल में धरना प्रदर्शन किया। संविदा कर्मचारी संघ के सचिव गोपाल आर्या ने बताया कि कर्मचारियों को वेतन और एरियर का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इससे कर्मचारियों को रोजी-रोटी की चिंता सताने लगी है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों से वार्ता करने पर अधिकारी हमें ठेकेदार के कर्मचारी होने का हवाला दे रहे हैं और ठेकेदार विभाग की ओर से वेतन नहीं देने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के साथ अभद्रता करने के साथ नौकरी से हटाने की धमकी दे रहे हैं। भीमताल शाखा अध्यक्ष कमल कनौजिया ने कहा कि विभाग और ठेकेदार की लापरवाही से कर्मचारी वेतन और एरियर के लिए परेशान हैं। विधायक राम सिंह कैड़ा ने धरनास्थल पर पहुंचकर ठेकेदार को कर्मचारियों का वेतन सोमवार तक देने के निर्देश दिए। इसके बाद कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन खत्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें