फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: धूल-धुएं से बचें और खूब पानी पिएं

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। गर्मी शुरू होते ही अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। मौसम के बदले रुख के चलते संक्रमण का खतरा भी बना हुआ है। सुशीला तिवारी अस्पताल में 1900 से और बेस अस्पताल की ओपीडी हर दिन 1100 से अधिक पहुंच रही है। डॉक्टरों के मुताबिक सुबह शाम ठंड और दिन में अचानक तेज गर्मी में सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी हो गया है।
विज्ञापन


बेस अस्पताल में हर रोज 40 से अधिक बच्चे इलाज को पहुंच रहे हैं जिनमें अधिकतर को जुकाम और बुखार की शिकायत है। सूखी खांसी और टायफायड के भी रोगी आ रहे हैं। वहीं सुशीला तिवारी अस्पताल के बाल विभाग में 140 से अधिक ओपीडी जा रही है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋतु रखोलिया के अनुसार पिछले तीन चार दिनों से अस्पतालों में भीड़ बढ़ने लगी है। गर्मी में संतुलित भोजन, पर्याप्त पानी पीने पिएं और दूषित भोजन और फास्ड फूड से बचें। इस मौसम में सिर दर्द, धूल की एलर्जी से जुकाम, गले में खरास और बुखार भी हो रहा है। फिजीशियन पीएस टाकुली के अनुसार इस समय सूखी खांसी सबसे ज्यादा परेशान कर रही है। टायफायड, गले में खरास, डायरिया पीड़ितों की संख्या बढ़ रही है। लिहाजा धूल-धुएं से बचें और प्रचुर मात्रा में पानी, सब्जी, फल-दालों का सेवन करें। धूल वाली जगहों या अस्पताल में जाएं तो मास्क लगाकर निकलें। इसके अलावा संक्रमित व्यक्ति को भी मुंह पर मास्क लगाकर निकलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें