अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2023
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2023 का उत्तराखंड के कुमाऊं के सभी छह जिलों में आयोजन किया गया। बागेश्वर, चंपावत, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, रुद्रपुर और हल्द्वानी में आयोजित इस परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। सभी बच्चों में परीक्षा को लेकर उत्साह देखा गया।
बच्चों के सपनों को उड़ान देने के उद्देश्य से आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देने के लिए रविवार को छात्र-छात्राओं में भारी उत्साह देखा गया। छह जिलों पर आयोजित इस परीक्षा में 346 बच्चों ने हिस्सा लिया। परीक्षा सुबह 11बजे से 12:30 तक हुई।
अतुल माहेश्वरी स्कॉलरशिप योजना को आरंभ करने का मुख्य उद्देश्य
देश के छात्रों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहन देना है। बहुत से छात्र जिनके परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर नहीं होने के कारण उन्हें अपने शिक्षण शुल्क का भुगतान करने में आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ता है। आर्थिक स्थिति बच्चों के सपनों के आगे बाधा न बने इसलिए अतुल माहेश्वरी स्कॉलरशिप योजना की शुरुआत की गई।
बागेश्वर - 9
चंपावत - 27
अल्मोड़ा - 14
पिथौरागढ़ - 24
रुद्रपुर - 60
हल्द्वानी - 212