फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विलेज ट्रेल में दिखीं आकर्षक तितलियां

विज्ञापन
रामनगर ग्राम क्यारी में दिखी तितली। - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर/नैनीताल। तितलियों के संसार को देखने के लिए क्यारी गांव में सोमवार को रजिस्ट्रेशन हुए। बटरफ्लाई वॉक के दौरान युवाओं और पर्यटकों को तितलियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वहीं, नैनीताल में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बटरफ्लाई स्लाइड शो और तितली मिलिड का संचालन सोहेल मदान ने किया। पद्मश्री अनूप साह, प्रांजल साह, मनीष कुमार, गौरव खुल्बे, मुकुल आजाद, सौरव भट्टाचार्य ने तितलियों के संरक्षण के बारे में चर्चा की। गीता यादव ने सीड्स बांबिंग (बीज छिड़काव) पर कार्यशाला की। इसमें दीप कर्नाटक, प्रकाश जोशी, शिवम शर्मा, गौरव पांडेय, दिग्विजय बिष्ट आदि ने बटरफ्लाई हैबिटेट (वास स्थल)बनाना सीखा। पर्यटकों को क्यारी विलेज ट्रेल के दौरान पलाइन टाइगर, कॉमन ग्रास येल्लो आदि प्रजातियों की तितलियां देखने को मिली।
उधर, नैनीताल में पंगोट के रॉयल क्लिफ रिजॉर्ट में तितली त्यार फाउंडेशन की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान विशेषज्ञों ने तितलियों को संरक्षित करने के उद्देश्य से क्षेत्र का भ्रमण किया।
विज्ञापन

कार्यशाला में लंबे समय से तितलियों के संरक्षण पर अध्ययन कर रहे सोहेल मदान ने कहा कि पंगोट क्षेत्र में जो तितलियां मिलती हैं, वह देश के अन्य भागों में नहीं हैं। मनीष कुमार ने कहा कि इस क्षेत्र को तितलियों के लिए संरक्षित किया गया तो पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। तितली त्यार फाउंडेशन के गौरव खुल्बे बताते है कि तितलियों के संरक्षण के लिए बच्चों को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। रॉयल क्लिफ रिजॉर्ट के संचालक ललित बिष्ट ने कहा कि अगर पंगोट में तितलियों को संरक्षित किया गया तो देश-विदेश के सैलानी यहां पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें