फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। पीरूमदारा क्षेत्र के बसई रेलवे लाइन के अंडरपास में कार के अंदर दिव्यांग बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश कर रहे व्यक्ति को दो युवकों ने पकड़ लिया। युवाओं और स्थानीय लोगों ने आरोपी की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी पूर्व सैन्यकर्मी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीरूमदारा चौकी के एसआई दिलीप कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह रिटायर सैन्य कर्मी इंदर सिंह मनराल ने सड़क पर घूम रही एक दिव्यांग बच्ची को चॉकलेट खिलाने के बहाने कार में बैठा लिया। आरोपी कार को बसई रेलवे लाइन के अंडरपास में ले गया। कार को साइड में खड़ाकर उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां से गुजर रहे थे जो बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर रुक गए। ये युवा करनपुर निवासी मोहित सती व तरुण सजवाण थे। उन्होंने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया। हंगामा होते देख आसपास के लोग भी आ गए और आरोपी की जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को कोतवाली ले गई। एसआई दिलीप कुमार ने बताया कि बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया और आरोपी के खिलाफ धारा 354(क) व पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरोपी के परिजन दिल्ली में रहते हैं। घटना के दौरान आरोपी ने शराब पी रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें