फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय पर कार्डों का डिजिटलाइजेशन चुनौती

Sun, 03 Jan 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
गरीबों को सस्ता राशन उपलब्ध कराने की मंशा से राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के समय पर पूरा होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। संसाधन और स्टाफ की कमी से कार्डों का डिजिटलाइजेशन विभाग के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।
विज्ञापन


योजना के तहत जिले में सभी कार्ड धारकों के नये कार्ड बनने हैं जो घर की महिला मुखिया के नाम से बनेंगे, इसके बाद 31 मार्च तक कार्डों का डिजिटलाइजेशन भी होना हैं। लेकिन काम की स्थिति को देखकर इसके मार्च तक पूरा होने के आसार कम ही लग रहे हैं।

जिले में करीब दो लाख कार्ड धारक हैं। जिनमें से विभाग के पास अब तक जिले भर से करीब पंद्रह हजार कार्ड धारकों के  फार्म ही पहुंचे हैं। शहरी स्तर पर फार्म जमा करवाने का कार्य खाद्य आपूर्ति विभाग और ग्रामीण स्तर पर खंड विकास कार्यालय द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके अलावा पूरे जिले में अब तक मात्र 104 कार्डों का ही डिजिटलाइजेशन हो पाया है। विभागीय सूत्रों की मानें तो डिजिटलाइजेशन कार्य करने के जिले में विभाग के पास महज सात लिपिक हैं।
विज्ञापन


 अतिरिक्त लिपिकों की मांग के लिए नगर निगम को पत्र लिखने पर विचार किया जा रहा है। इसके साथ ही संसाधनों का अभाव भी योजना में रोड़ा बन रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें