फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान की आफत!: पृथ्वी की ओर आ रहा कुतुबमीनार से छह गुना से अधिक बड़ा एस्टेरॉयड, 62 हजार किमी की होगी रफ्तार

Mon, 24 Apr 2023 10:14 AM IST
विजय पुंडीर गिरीश रंजन तिवारी, नई दिल्ली

सार

अंतरिक्ष की विशाल दूरियों के हिसाब से यह एक करीबी फ्लाई-बाई माना जाता है। इसका अंदाज इस बात से लगा सकते हैं कि पृथ्वी के सर्वाधिक नजदीक होने पर पड़ोसी ग्रह शुक्र 62 मिलियन किमी दूरी पर होता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुतुबमीनार से छह गुना से अधिक बड़ा 1350 फीट व्यास का एस्टेरॉयड 2006 एचवी5 आगामी 26 अप्रैल को पृथ्वी से करीब 2.4 मिलियन किमी दूर से गुजरेगा। इसकी रफ्तार 62 हजार किमी प्रति घंटे यानी हजार किमी प्रति मिनट से ज्यादा होगी। 

विज्ञापन


अंतरिक्ष की विशाल दूरियों के हिसाब से यह एक करीबी फ्लाई-बाई माना जाता है। इसका अंदाज इस बात से लगा सकते हैं कि पृथ्वी के सर्वाधिक नजदीक होने पर पड़ोसी ग्रह शुक्र 62 मिलियन किमी दूरी पर होता है। हालांकि इसके पृथ्वी से टकराने जैसी आशंका नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें