फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना ने हेलिकॉप्टर से ग्रामीणों को बचाया

विज्ञापन
रामनगर के सुंदरखाल में हेलीकॉप्टर से ग्रामीणों को रेस्क्यू करते हुए। - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कोसी नदी के तेज बहाव के बीच फंसे वन ग्राम सुंदरखाल के लोगों को बचाने के लिए सेना को बुलाना पड़ा। देवदूत बनकर पहुंचे जवानों ने हेलिकॉप्टर से 25 ग्रामीणों को बचाया। छह लोगों को राफ्ट की मदद से निकाला गया। सकुशल निकलने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

लगातार बारिश से सोमवार देर रात कोसी का जलस्तर बढ़ गया। इससे कोसी नदी किनारे बसे सुंदरखाल वन ग्राम के 15 परिवार भी फंस गए। ग्रामीणों के फंसे होने की सूचना पर प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान चलाया। फायर ब्रिगेड, पुलिस कर्मी ग्रामीणों को बचाने में जुट गए। स्थिति गंभीर होते देख एसडीएम गौरव चटवाल ने ग्रामीणों को निकालने के लिए सेना से मदद मांगी। दोपहर करीब तीन बजे सेना का हेलिकॉप्टर पहुंचा। तब तक दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से राफ्ट के सहारे छह लोगों को घरों से सकुशल निकाल लिया। फिर सेना ने मोर्चा संभाला और हेलिकॉप्टर ने चार चक्कर लगाकर नदी की धारा के बीच फंसे 25 ग्रामीणों को बचाया और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
केंद्रीय रक्षा एवं राज्यमंत्री अजय भट्ट को लोगों के फंसने की सूचना दी गई तो रेस्क्यू किया गया। रीठा साहब में रेस्क्यू अभियान के लिए एयर फोर्स का एक हेलिकॉप्टर उड़ा लेकिन खराब मौसम के कारण वह लौट गया। बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे से रेस्क्यू अभियान शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

-हरबीर सिंह, आरएफसी कुमाऊं
सेना ने तीन हेलिकॉप्टर भेजे
हल्द्वानी। राज्य सरकार की ओर से सेना की मदद मांगने के बाद सेना ने मदद के लिए तीन हेलिकॉप्टर भेज दिए हैं। दो हेलिकॉप्टर को पंतनगर एयरपोर्ट और एक को हल्द्वानी हैलीपोर्ट में खड़ा किया गया है। मंगलवार शाम को सेना ने रामनगर के सुंदरखाल क्षेत्र से 31 लोगों को रेस्क्यू किया है। कमिश्नर ने रेस्क्यू की जिम्मेदारी आरएफसी हरबीर सिंह को सौंपी है। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय को हल्द्वानी, जीवन सिंह नागन्याल को टनकपुर, बनबसा, कैलाश टोलिया को रामनगर क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें