फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेडी किलर की शूटिंग के लिए नैनीताल आएंगे अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर

विज्ञापन
नैनीताल में शूटिंग के दौरान पहुंच रहे है बालीवुड के अभिनेत्री भूमि पेडनेकर और अभिनेता अर्जुन कप? - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर फिल्म द लेडी किलर की शूटिंग के लिए पहुंचने वाले हैं। नैनीताल और इसके आसपास के क्षेत्रों में लगभग चालीस दिन तक इस फिल्म की शूटिंग होगी। यह फिल्म सस्पेंस से भरपूर है। फिल्म निर्देशक अजय बहल की फिल्म द लेडी किलर में मुख्य अभिनेता के रूप में अर्जुन कपूर और अभिनेत्री के रूप में भूमि पेडनेकर हैं। वर्तमान में इस फिल्म की शूटिंग मनाली में चल रही है। 15 मई तक शूटिंग टीम के नैनीताल पहुंचने की उम्मीद है। फिल्म में अर्जुन कपूर एक केमिस्ट की दुकान चलाते हुए दिखेंगे। इसके लिए यहां मल्लीताल क्षेत्र स्थित जूम लैंड में एक पुरानी दुकान को मेडिकल शॉप के रूप में दुकान का सेटअप तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

फिल्म के लाइन प्रोड्यूसर द इंप्रेशन ग्रुप के मयंक तिवारी हैं। असिस्टेंट लाइन प्रोड्यूसर के रूप में पुलकित ग्रोवर काम देख रहे हैं। पुलकित ने बताया कि निर्देशक अजय बहल को नैनीताल की वादियां काफी पसंद है। वह इससे पहले नैनीताल में ब्लड फिल्म की शूटिंग कर चुके हैं। बताया कि द लेडी किलर फिल्म की शूटिंग अयारपाटा के डलहौजी हाउस, बलरामपुर हाउस, स्नो व्यू व अन्य स्थानों पर होगी। बृहस्पतिवार को मुंबई से फिल्म सेटअप की तैयारियों के लिए तीन प्रोडक्शन डिजाइनर नैनीताल पहुंचे हैं। फिल्म की शूटिंग के लिए दो ट्रकों में सामान भी नैनीताल आ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें