रामनगर पुलिस की गिरफ्त में आए नशे के सौदागार दोनो आरोपी।
- फोटो : RAMNAGAR
रामनगर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर से नशीले इंजेक्शन लेकर आ रहे एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा। आरोपी से मिली जानकारी के बाद रामनगर के सप्लायर को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
कोतवाल अरुण सैनी ने बताया कि सीओ बलजीत सिंह भाकुनी के निर्देश पर पुलिस शिवलालपुर चुंगी पर चेकिंग कर रही थी। तभी काशीपुर से मोहम्मद सलमान निवासी नगीना मस्जिद गूलरघट्टी को शक होने पर रोका गया। चेकिंग करने पर उसके पास से 208 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए।
पूछताछ के दौरान उसने बताया कि इंजेक्शन को आदर्श कालोनी रामनगर निवासी मकसूद खान को देने जा रहा था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मकसूद खान को पकड़ लिया। कोतवाल ने बताया कि पुलिस काशीपुर से नशीले इंजेक्शन भेजने वाले को भी पकड़ने का प्रयास कर रही है।