फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: आत्मनिर्भर भारत के पीछे छिपे उद्देश्य को सार्थक करने अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत भाजपा की ओर से बृहस्पतिवार को नैनीताल विधानसभा का सम्मेलन किया गया। मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री कुंदन सिंह परिहार ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह संगठित होकर पार्टी को मजबूत करें। इस दौरान आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत शपथ भी ली गई।
विज्ञापन

नैनीताल क्लब में हुए सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह सरकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए निजी स्तर पर भी पहल करें। इसके लिए पात्र व प्रशासन के बीच सेतु का कार्य करें। विधायक सरिता आर्य ने सभी कार्यकर्ताओं से आत्मनिर्भर के पीछे छिपे उद्देश्य को सार्थक करने को कहा। बैठक को दायित्वधारी दिनेश आर्य, शांति मेहरा, सह संयोजक अरविंद पडियार ने भी संबोधत किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष दया किशन पोखरिया, प्रगति जैन, पुष्कर जोशी, नितिन कार्की, हिमांशु बिष्ट, नीरज बिष्ट, प्रताप बोरा, सुरेश उप्रेती, हरीश राणा, आशीष बजाज आदि रहे। संचालन विस संयोजक प्रकाश आर्य ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें