फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: भ्रामक सूचनाओं से बचने और पंचांग के अनुसार त्योहार मनाने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच की हीरानगर में बैठक हुई। इसमें दीपावली त्योहार पर चर्चा हुई। मंच की ओर से स्पष्ट किया कि पर्वतीय समाज के पंचांग के अनुसार दीपावली और महालक्ष्मी पूजन 21 अक्तूबर को ही मनाया जाएगा। कुछ संगठनों की ओर से दीपावली 20 अक्तूबर को मनाए जाने की बात को मंच ने सिरे से खारिज करते हुए इसे पर्वतीय संस्कृति के विघटन का प्रयास करार देते हुए इसकी कड़े शब्दों में निंदा की।
विज्ञापन

मंच के संरक्षक हुकुम सिंह कुंवर ने कहा कि पर्वतीय पंचांग के अनुसार अमावस्या 21 अक्तूबर को है और दीपावली का त्योहार इसी दिन मनाया जाता है। अध्यक्ष खड़क सिंह बगडवाल ने जोर देकर कहा कि पर्वतीय समाज के सभी कर्मकांड और त्योहार प्रचलित पंचांग के अनुसार ही संपन्न होते हैं इसलिए दीपावली व महालक्ष्मी पूजन 21 अक्तूबर को ही होगा। संस्थापक सदस्य भुवन जोशी ने भी समर्थन करते हुए कहा कि अमावस्या 21 अक्तूबर को है और उसी दिन महालक्ष्मी पूजन किया जाता है। बैठक में मंच के सचिव देवेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष त्रिलोक बनौली, कमल किशोर, धर्म सिंह बिष्ट, चंद्रशेखर परगई, जे ललित प्रसाद, प्रताप चौहान, श्याम सिंह नेगी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। मंच ने पर्वतीय समाज से भ्रामक सूचनाओं से बचने और पंचांग के अनुसार त्योहार मनाने की अपील की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें