नैनीताल। माध्यमिक शिक्षा के अंतर्गत सहायक अध्यापक एलटी के पद पर चयनित 671 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। नियुक्ति पत्र से संबंधित विभागीय औपचारिकताएं पूर्ण करने की प्रक्रिया विभाग ने पूरी कर ली है।
विज्ञापन
अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं मंडल गजेंद्र सिंह सौन ने बताया कि विभागीय निर्देशों के क्रम में कुमाऊं मंडल के एलटी चयनित अभ्यर्थियों
के नियुक्ति पत्र राजकीय दून मेडिकल कॉलेज पटेलनगर देहरादून में सुबह दस बजे से बांटे जाएंगे। उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों को कार्यक्रम में प्रतिभाग करने को कहा है। बताया कि कुमाऊं मंडल से सामान्य शाखा से 573 व महिला शाखा से 98 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। सर्वाधिक 128 का चयन सामान्य विषय और 127 का चयन कला विषय के लिए हुआ है।