फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपणि सरकार पोर्टल में खामियां, ऋुटि सुधार नहीं हो रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। अपणि सरकार पोर्टल के काम नहीं करने के कारण जिले में सीएचसी से लेकर अलग-अलग जगह करीब तीन हजार आवेदन लंबित पड़े हैं। आवेदन करने में त्रुटि सुधार का विकल्प न होने पर आवेदकों को दोबारा आवेदन करना पड़ रहा है। आवेदक नगर निगम, तहसील और सीएससी केंद्रों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। सीएससी से लेकर अधिकारी तक अपणि सरकार पोर्टल की खामियों को गिना रहे हैं।
विज्ञापन

यह है योजना
राज्य सरकार ने ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल को बंद कर अपणि सरकार पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल में सीएससी संचालक से लेकर आवेदक खुद भी आवेदन कर सकता है। इसके जरिये किसान सम्मान योजना, जन्म, मृत्यु, रोजगार पंजीयन आदि प्रमाणपत्र, स्थायी, जाति, आयु प्रमाणपत्र आदि के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।
दिक्कतें
सीएससी संचालकों और अधिकारियों ने बताया कि अपणि सरकार पोर्टल में यह पता नहीं चल पा रहा है कि आवेदन किसके पास लंबित है। पोर्टल में सर्च, त्रुटि सुधार का कोई विकल्प नहीं है। अब प्रमाणपत्र बनाने की प्रक्रिया को बहुत कठिन कर दिया है।
विज्ञापन

अपनी-अपनी बात
संशोधन और सर्च का विकल्प नहीं है। फार्म में त्रुटि होने पर दोबारा फार्म भरना पड़ रहा है। एक वर्ष का समय बीतने के बाद बनने वाले मृत्यु-जन्म प्रमाणपत्र की प्रोसेस भी बहुत लंबी कर दी है।
-विजय कर्नाटक, लिपिक जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र
पोर्टल में पहले दिक्कत आ रही थी। अब इसमें काफी सुधार हुआ है। लंबित आवेदनों को निस्तारित किया जा रहा है। एक-दो दिन में सभी लंबित आवेदनों को निस्तारित कर दिया जाएगा।
-संजय कुमार, तहसीलदार
जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने में परेशानी हो रही है। आधार नंबर डालने के बाद पोर्टल खुद आधार नंबर बदल दे रहा है। सर्च का ऑप्शन भी नहीं दिया गया है। मृत्यु का कारण भी पूछा जा रहा है।
-डॉ. मनोज कांडपाल, नगर स्वास्थ्य अधिकारी
लोगों की पीड़ा
किसान सम्मान योजना में रजिस्ट्रेशन कराने आया हूं। तहसील में साइट नहीं खुल रही थी तो सीएससी आया लेकिन यहां भी पोर्टल नहीं खुल रहा है।
- मोहन सिंह, बिठौरिया नंबर 1
श्रम कार्ड बनाने दो दिन से आ रही हूं। भीड़ होने के कारण नाम भी दो दिन पहले लिखवाया लेकिन यहां तो काम ही नहीं हो रहा है।
- नूर जहां, जवाहर नगर 15 वार्ड
संचालकों से बातचीत
24 नवंबर से आवेदन लंबित चल रहे हैं। अब तक करीब 100 आवेदन लंबित हैं। पोर्टल में जो दर्ज कर रहे हैं वह आंकड़ा नगर निगम के पास नहीं पहुंच रहा है। स्थायी जाति और आयु प्रमाणपत्र 15 दिन में बन रहे हैं।
- अखिलेश।
पुराना पोर्टल ई डिस्ट्रिक्ट बंद है। नया ई सर्विसेज पोर्टल चल तो रहा है लेकिन जन्म, मृत्यु, रोजगार पंजीयन आदि प्रमाणपत्र के आंकड़े पोर्टल में दर्ज नहीं हो पा रहे हैं। करीब 44 आवेदन लंबित हैं।
विज्ञापन

-कमल शर्मा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें