फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्षत्र और नवग्रह वाटिका की गई विकसित

Fri, 13 Nov 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आमतौर पर गुलाब के नाम पर गुलाब वाटिका या मिश्रित प्रजाति के शोभादार, फलदार, छायादार प्रजातियों के पौधों का रोपण किया जाता है।
विज्ञापन


पर मान्यता है कि कई प्रजाति के पौधे, वृक्ष मंगलकारी होते हैं, यह जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाते हैं। इन्हीं धार्मिक मान्यताओं वाली प्रजातियों को लेकर वन विभाग के वन अनुसंधान विभाग ने नक्षत्र, नव गृह वाटिका और राशि के अनुसार वाटिका विकसित की है।

वन अनुसंधान नर्सरी विभाग के प्रभारी मदन बिष्ट का कहना है कि ग्रहों की शांति या अच्छे फल की कामना के लिए पत्थरों को पहना जाता है, उसी तरीके से वृक्षों की पूजा की जाए, तो उसी के हिसाब से और अच्छा फल प्राप्त होता है। इससे पर्यावरण और सभी लोगों को लाभ मिलता है।
विज्ञापन


किस राशि में कौन से वृक्ष, पौधे को जल आदि देने से लाभ होता है, उसको विकसित करने के साथ बोर्ड लगाया गया है। इसमें प्रजातियों के वैज्ञानिक नाम भी दिए गए हैं।
विज्ञापन


 इसी तरह 27 नक्षत्र हैं, उनमें किन प्रजाति के पौधों का महत्व है, उसकी वाटिका भी विकसित की गई है। यही क्रम नवग्रह में दोहराया गया है। इसका उद्देश्य हमारी संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें