रामनगर। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पानी के नलों में पानी के साथ मांस के टुकड़े आने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले में जल संस्थान, नगरपालिका पर कार्रवाई करने की मांग उठाई। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन
मंगलवार को एसडीएम प्रमोद कुमार को सौंपे ज्ञापन में भारतीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष पंकज धस्माना ने बताया कि इन दिनों नवरात्र का समय है। आरोप लगाया कि जल संस्थान की पानी की लाइन में मांस के टुकड़े आ रहे हैं जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है। कहा कि साफ पानी देने की जिम्मेदारी नगर पालिका और जल संस्थान की है। उन्होंने एसडीएम से नगर पालिका अध्यक्ष और जल संस्थान के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान वीरेंद्र फर्त्याल, पूरन पटवाल, विशाल यादव, रोहित जोशी, सुनील वर्मा, त्रिभुवन रावत, हिमांशु रावत आदि मौजूद रहे।