फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: घर में घुसकर अभद्रता का आरोप, महिलाओं ने घेरी चौकी

Wed, 26 Aug 2026 02:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्र होकर मंगलवार को राजपुरा चौकी पहुंचीं और घेराव किया। महिलाओं का कहना था कि तीन दिन पहले उनके घरों को नशे का अड्डा बताया गया और कुछ लोग भीड़ के शक्ल में अंदर घुसे व उनसे अश्लीलता की। इसके बाद पुलिस ने मामले में जांच कर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया और महिलाएं वापस लौटीं।
विज्ञापन

तीन दिन पहले राजपुरा क्षेत्र के कुछ लोगों ने चौकी का घेराव किया था। उनका कहना था कि क्षेत्र में मादक पदार्थों की बिक्री पर पुलिस रोक नहीं लगा पा रही है। नशे का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है और कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई। इस दौरान पुलिस चौकी प्रभारी आरती सचदेवा के साथ लोग कुछ घरों के पास पहुंचे और वहां नशे का अड्डा होने की बात कही। इस दौरान एक घर की महिला व पुरुष पर अभद्रता करने का आरोप भी लगा था। वहीं मंगलवार को दूसरे पक्ष की तरफ से महिलाएं चौकी पहुंच गईं और जमकर नारेबाजी की। कहा कि उनके घर को नशे का अड्डा बताया गया। इसके साथ ही भीड़ ने घर में घुसकर उनकी निजता का हनन करते हुए अराजकतत्वों ने अश्लीलता भी की है। करीब एक घंटे तक चले हंगामे और बातचीत के बाद लोग वापस लौटे।


दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत मिल चुकी है। जांच की जा रही है, महिलाओं को बातचीत के बाद वापस भेज दिया गया था। उनकी शिकायत पर छानबीन चल रही है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। मनोज कुमार कत्याल, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें