फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं में आल सेंट्स और 10वी में सेंट मैरीज अव्वल

Sat, 07 May 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
ऑल सेंट्स स्कूल का रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नैनीताल। काउंसिल फार द इंडियन स्कूल सार्टिफिकेट एक्जामिनेशन की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में नैनीताल आल सेंट्स, सेंट मैरीज, सेंट जोजफ और शेरवुड का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। इंटरमीडिएट में आल सेंट्स कॉलेज के बच्चों ने बाजी मारी, जबकि हाईस्कूल में सेंट मैरीज की छात्राएं अव्वल रहीं।
विज्ञापन


इंटरमीडिएट परीक्षा में आल सेंट्स कॉलेज की अनम अली और फातिमा अंसारी ने 96.5 फीसदी अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया। गीतिका ने 95.5 फीसदी अंक प्राप्त कर दूसरा और अर्पिता अग्रवाल ने 95 फीसदी अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया। शिवानी जोशी और सोनाली सारस्वत ने 94.8 फीसदी अंक प्राप्त किए।

इंटरमीडिएट में सेंट जोजफ कालेज के शिवम तिवारी ने 95 फीसदी, आयुश साह ने 94.2 फीसदी और रक्षित पाठक ने 93 फीसदी अंक प्राप्त किए। रक्षित के पिता आरपी पाठक मानव संसाधन मंत्रालय में सीनियर कंसलटेंट और माता बीना पाठक हाईकोर्ट में स्टेंडिंग काउंसिल हैं।
विज्ञापन


सेंट मैरीज कान्वेंट की राजनंदा बिष्ट ने 94 फीसदी, आलमा तेंजिन फातिमा ने 93 फीसदी और पलक बिष्ट ने 92 फीसदी अंक प्राप्त किए। शेरवुड कालेज के आकाश मैसी ने 93.55 फीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अश्वत गुप्ता ने 92.7 फीसदी अंक प्राप्त कर द्वितीय और समर्थ कोडेसिया ने 91.2 फीसदी अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।


दसवीं की परीक्षा में भी विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। सेंट मैरीज की अदिति त्रिवेदी ने 96.8 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रथम, आस्था तिवारी ने 95.6 फीसदी अंक प्राप्त कर द्वितीय और अनुशा पांडे ने 95.4 फीसदी के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। निकिता सिंह ने 94. 8 फीसदी अंक प्राप्त किए।

जबकि आल सेंट्स कॉलेज की जिया गावा ने 96.4 फीसदी, समरीत संधू ने 94.2 फीसदी और अवनि अग्रवाल ने 94 फीसदी तथा हर्षिन कौर ने 93.8 फीसदी अंक प्राप्त किए। सेंट जोजफ कालेज में अंजनेय सिंह ने 94 फीसदी, वासु पालीवाल, ध्रुव गुप्ता व निशांत ने 93-93 फीसदी और श्रेयास श्रीवास्तव ने 92 फीसदी अंक प्राप्त किए। शेरवुड कालेज के श्रेय रस्तोगी ने 94.4 फीसदी, यश अग्रवाल ने 93.6 व अचिंत्य गुप्ता ने 92.4 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। 

इंटरमीडिएट की परीक्षा में आल सेंट्स कालेज में 70, सेंट मैरीज में 52, सेंट जोजफ में 66 और शेरवुड कालेज में 65 विद्यार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। हाईस्कूल में आल सेंट्स कालेज में 108, सेंट मैरीज में 91, सेंट जोजफ में 94 और शेरवुड कालेज में 92 बच्चों ने परीक्षा दी। आल सेंट्स की प्रधानाचार्या किरन जरमाया, शेरवुड के अमनदीप संधू, सेंट जोजफ के पीटर इमेन्युअल और सेंट मैरीज की प्रधानाचार्या सिस्टर सीमा ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें