फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramnagar News: घुसपैठ की आशंका, कॉर्बेट पार्क की दक्षिणी सीमा पर अलर्ट; जानें किससे है वन्यजीवों को खतरा

Thu, 04 Apr 2024 11:16 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

कार्बेट पार्क में शिकारियों की घुसपैठ को रोकने के लिए कॉर्बेट पार्क की दक्षिणी सीमा पर गश्त तेज कर दी गई है। ड्रोन और थर्मल कैमरों से भी नजर रखी जा रही है। कॉर्बेट प्रशासन की मानें तो वन्यजीवों को शिकारियों से बचाने के लिए गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्बेट टाइगर रिजर्व की दक्षिणी सीमा पर तस्करों के घुसपैठ के अंदेश के चलते अलर्ट जारी किया गया है। उपनिदेशक व वार्डन मौके पर डेरा डालकर हर गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं।

पार्क में शिकारियों की घुसपैठ को रोकने के लिए कॉर्बेट पार्क की दक्षिणी सीमा पर गश्त तेज कर दी गई है। ड्रोन और थर्मल कैमरों से भी नजर रखी जा रही है। कॉर्बेट प्रशासन की मानें तो वन्यजीवों को शिकारियों से बचाने के लिए जंगलों में गश्त बढ़ा दी गई है। कॉर्बेट नेशनल पार्क का क्षेत्रफल करीब 1288 वर्ग किलोमीटर है। पार्क का जंगल भी काफी घना है। ऐसे में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व उपनिदेशक दिगांथ नायक, पार्क वार्डन अमित ग्वासीकोटी ने डेरा डाल दिया है।

कॉर्बेट पार्क की दक्षिणी सीमा अति संवेदनशील

विज्ञापन

सीटीआर (कार्बेट टाइगर रिजर्व) में उत्तर प्रदेश के अमानगढ़, अफजलगढ़, शेरकोट, धामपुर नगीना, नजीमाबाद और मंडावली से शिकारियों की घुसपैठ का खतरा बना रहता है। इन इलाकों से ही शिकारी कॉर्बेट पार्क में घुसपैठ का प्रयास करते हैं। दक्षिणी सीमा पर प्रत्येक दो किलोमीटर में करीब 40 वन चौकी हैं। इन चौकियों में वन कर्मियों की चौकसी बढ़ा दी गई है। पार्क वार्डन अमित ग्वासीकोटी ने बताया कि पार्क की दक्षिणी सीमा पर अलर्ट जारी किया गया है। पार्क में कुछ इलाके ऐसे भी जहां वनकर्मी नहीं पहुंच पाते हैं। ऐसे इलाकों में शिकारियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन और थर्मल कैमरे की मदद ली जाती है।

ये पढ़ें- हल्द्वानी हिंसा: मलिक, बेटा मोईद और पत्नी साफिया 56 दिन में सलाखों में...तीनों की ईद अब जेल में ही बनेगी
विज्ञापन


कॉर्बेट पार्क में जंगल की सफारी करने पहुंचे अमरीकी राजदूत
मास्टर ब्लॉस्टर पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के जंगल की सफारी करने के बाद बुधवार को कॉर्बेट पार्क में अमरीका के राजदूत पहुंचे। अमरीका के राजदूत भी दो दिन तक कॉर्बेट पार्क में जंगल की सफारी करेंगे।

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में जंगल की सफारी के लिए अमरीकी राजदूत एरिक गार्सेटी बुधवार को रामनगर पहुंचे। अमरीकी राजदूत का काफिला ढिकुली स्थित ताज रिजॉर्ट में पहुंचा। दोपहर बाद वह जंगल सफारी करने के लिए कॉर्बेट पार्क के ढिकाला जोन चले गए। वह दो दिन रात्रि विश्राम व जंगल की सफारी करेंगे।
विज्ञापन


सीटीआर निदेशक डॉ. धीरज पांडेय ने बताया कि अमरीकी राजदूत जंगल की सफारी को लेकर पार्क के अंदर सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया गया है। वे दो दिन तक कॉर्बेट पार्क में जंगल सफारी करेंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें