फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: पहाड़ से मैदान तक भीषण गर्मी में गुजरेंगे दो महीने, 20 दिन लू चलेगी; पारा 33.8 डिग्री पहुंचा

Thu, 04 Apr 2024 10:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

पहाड़ से लेकर मैदान तक दो माह रिकॉर्ड तोड़ गर्मी रहेगी। हल्द्वानी समेत तराई-भाबर के इलाके गर्मी से सबसे ज्यादा प्रभावित रहेंगे। मौसम वैज्ञानिकों का दावा है कि अप्रैल से जून पहले सप्ताह तक गर्मी का कहर अन्य सालों की अपेक्षा ज्यादा रहेगा।
विज्ञापन
तेज धूप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ से लेकर मैदान तक दो माह रिकॉर्ड तोड़ गर्मी रहेगी। हल्द्वानी समेत तराई-भाबर के इलाके गर्मी से सबसे ज्यादा प्रभावित रहेंगे। मौसम वैज्ञानिकों का दावा है कि अप्रैल से जून पहले सप्ताह तक गर्मी का कहर अन्य सालों की अपेक्षा ज्यादा रहेगा।

विज्ञापन


इस बार अप्रैल-मई में तापमान के सामान्य से अधिक होने की संभावना है। वैज्ञानिकों का मानना है कि प्रशांत महासागर में सतही जल के असामान्य रूप से गर्म होने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इस माह बारिश के आसार कम हैं। पंतनगर कृषि विवि के मौसम जानकार डाॅ. आरके सिंह के अनुसार तराई और भाबर में लू की तपिश अन्य सालों की अपेक्षा करीब 15 से 20 दिन तक रह सकती है और इसकी शुरुआत इसी माह से हो जाएगी।

ये पढ़ें- हल्द्वानी हिंसा: मलिक, बेटा मोईद और पत्नी साफिया 56 दिन में सलाखों में...तीनों की ईद अब जेल में ही बनेगी

मार्च अंत में ही टूट गया रिकॉर्ड

विज्ञापन

मार्च में सामान्य तापमान 30 डिग्री सेल्सियस माना जाता है। 26 मार्च को तापमान 31, 27 को 33.2, 28 को 33 और 30 को 35.8 डिग्री सेल्सियस पारा रिकॉर्ड हुआ था। 31 मार्च को 15-16 साल का रिकॉर्ड टूटने के साथ सर्वाधिक 36.3 डिग्री रहा था।

पारा 33.8 डिग्री पहुंचा
हल्द्वानी शहर में बुधवार दिनभर धूप और शाम के समय बादल छाए रहे। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा वहीं पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश की संभावना है। बुधवार को अधिकतम पारा 33.8 और न्यूनतम 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पर्वतीय क्षेत्र मुक्तेश्वर में भी तापमान बढ़ गया। यहां अधिकतम 24.5 और न्यूनतम पारा 9.7 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, नैनीताल में दिनभर चटख धूप खिली रही। नगर में अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें