फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खानपान को लेकर रखें ध्यान, कैंसर से बचाव में मिलेगी मदद

विज्ञापन
Alert For Health in Haldwani
विज्ञापन
हल्द्वानी। कैंसर रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो कैंसर से बचाव में मदद मिल सकती है। इसमें खानपान भी शामिल है। खाने में फाइबर वाले को शामिल करने से लेकर समय पर संतुलित खाने का सेवन किया जाए तो कई दिक्कतों से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

उजाला सिग्नस सेंट्रल हॉस्पिटल के कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. शलभ अरोड़ा कहते हैं कि कई बड़ी आंत, किडनी, पित्त की थैली की कैंसर का एक कारण मोटापा भी होता है और मोटापा हमारे खानपान से जुड़ा है। ऐेसे में हमें खाद्य सामग्रियों को लेकर ध्यान देने की जरूरत होती है। फाइबर युक्त (मोटा अनाज) खाना बेहतर होता है। खाने के समय और मात्रा को लेकर भी ध्यान रखने की जरूरत होती है। नाश्ता अच्छी मात्रा में लिया जा सकता है, फिर दिन का खाना हल्का और रात का खाना बहुत हल्का होना चाहिए। खाना खाने और सोने के बीच दो घंटे का अंतर होना चाहिए। मीट, अल्कोहल के सेवन से बचना चाहिए। करीब आधे घंटे की तेज वॉक करनी चाहिए।
डॉ. अरोड़ा कहते हैं कि अगर शौच में खून आता है, या काली होती है, तो उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह बीमारी के संकेत हो सकते हैं, ऐसे में तत्काल चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। पूरे देश में एक साल में बड़ी आंत के कैंसर के चालीस हजार तक केस आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें