फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन भी अलर्ट मोड में

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। मौसम विभाग ने पांच और छह जुलाई को बारिश का ओरेंज अलर्ट और सात व आठ जुलाई को अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन भी हरकत में आ गया है। एडीएम ने सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश देते हुए 24 घंटे मोबाइल ऑन रखने के लिए कहा है।
विज्ञापन

एडीएम अशोक जोशी ने बताया कि अलर्ट की स्थिति में अतिवृष्टि से संभावित क्षति और सड़कों के बाधित होने, संवेदनशील गांवों और क्षेत्रों में होने वाली घटनाओं आदि से तत्परता से निपटने के लिए जिले के सभी अधिकारी अलर्ट मोड पर रहेंगे। जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि कहीं कोई पेड़ गिरता है और यातायात बाधित होता है तो उसका भी त्वरित निस्तारण किया जाए। उन्होंने बताया कि बैराज, नदियों और नालों में जहां-जहां तेज जलप्रवाह होता है वहां भी टीमें तैनात रहेंगी और भूस्खलन प्रभावित सड़कों पर जेसीबी तैनात रहेंगी। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने-अपने मुख्यालय में बने रहेंगे और अपने मोबाइल फोन ऑन रखेंगे। हर घंटे आपदा संबंधी सूचना तहसील के कंट्रोल रूम एवं जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को 05942-231178 व 231179 तथा टोल फ्री नंबर 1077 पर उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें