फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम की फटकार के बाद नगर निगम आया हरकत में

विज्ञापन
हल्द्वानी डीएम कैंप कार्यालय में योग दिवस को लेकर बैठक लेते डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल। विज्ञ?
विज्ञापन
हल्द्वानी। डीएम धीराज गर्ब्याल ने गैस पाइपलाइन को लेकर बैठक ली। बैठक में उन्होंने एचपीसीएल अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। नगर आयुक्त को भी फटकार लगाते हुए तत्काल प्रभाव से कंपनी की लाइन बिछाने की अनुमति रद्द करने के निर्देश दिए। निर्देश के बाद नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने कंपनी की अनुमति रद्द कर दी। कंपनी को पूर्व में खोदी गई सड़कों को तुरंत सही कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम धीराज गर्ब्याल ने बुधवार को कैंप कार्यालय में नगर निगम, एचपीसीएल और नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में डीएम ने एचपीसीएल के काम पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि गड्ढों के कारण कोई दुर्घटना हुई तो एचपीसीएल के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय को भी फटकार लगाते हुए कहा कि निगम सिर्फ सुपरविजन चार्ज लेगा क्या? उन्होंने कहा कि तुरंत काम पर रोक लगाओ। जब तक खोदी गई सड़कें कंपनी सही नहीं कर लेती तब तक अनुमति न दी जाए।
नगर आयुक्त ने एचपीसीएल के उपमहाप्रबंधक परियोजना को नोटिस भेजा है। नोटिस में कहा गया है कि एचपीसीएल मानकों के अनुसार सड़क के गड्ढे नहीं भर रहा है। जब तक पुरानी खोदी गई सड़कें सही नहीं की जाती तब तक नए क्षेत्र में गैस पाइपलाइन बिछाने की अनुमति रद्द की जाती है। कंपनी ने सड़क सही किए बिना कहीं सड़क खोदी तो कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें