फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी के बाद अब जाम की बारी

विज्ञापन
नैनीताल में बर्फबारी के बाद शनिवार को दोपहर में मल्लीताल क्षेत्र में लगा वाहनों का जाम। - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। सरोवर नगरी में हुई बर्फबारी के बाद वीकएंड पर उमड़ी सैलानियों की भीड़ से शहर की अधिकतर सड़कों पर शनिवार सुबह से लेकर देर शाम तक जाम लगता रहा। जाम खुलवाने में यातायात पुलिस कर्मियों को कड़ाके की ठंड के बीच काफी पसीना बहाना पड़ा। जगह-जगह लगे जाम के कारण स्थानीय लोगों, सैलानियों और राहगीरों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुई बर्फबारी के बाद शहर में सैलानियों की आवक अचानक बढ़ गई, इससे सरोवर नगरी की सड़कों पर वाहनों का दबाव अन्य दिनों की तुलना में कहीं अधिक बढ़ गया। शनिवार को वीकएंड पर और अधिक सैलानी पहुंचे तो यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गई। इसके चलते तल्लीताल, अपर और लोअर माल रोड, एसबीआई के पास, मस्जिद के पास, हाईकोर्ट रोड, बारापत्थर आदि क्षेत्रों में दिन भर रुक-रुक कर जाम लगता रहा। शनिवार शाम कई सैलानी नैनीताल से लौटे तो माल रोड पर वाहनों की लंबी कतार नजर आई। वहीं शनिवार को शहर की अधिकतर पार्किंग वाहनों से पैक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें