फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी बनी आफत, सैकड़ों यात्री फंसे

विज्ञापन
सड़क में फंसे वाहनो को निकालने का प्रयास करते लोग। अमर उजाला - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
पहाड़पानी/धानाचूली/मुक्तेश्वर/रामगढ़ (नैनीताल)। पहाड़ पर बर्फबारी ने जहां पर्यटकों और कारोबारियों के चेहरे खिले हुए हैं, वहीं, सड़कें बंद होने और बिजली गुल होने से लोगों को काफी दिक्कताें का सामना करना पड़ा है। हालांकि, शनिवार देर शाम तक सभी बंद मार्ग खोल दिए गए थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात से धानाचूली, मुक्तेश्वर, पहाड़पानी, रामगढ़, गागर के इलाकों में शुरू हुई बर्फबारी शनिवार की सुबह तक जारी रही। इससे सैकड़ों वाहन धानाचूली-लोहाघाट, पहाड़पानी, मुक्तेश्वर, रामगढ़, गागर में फंसे गए और चालकों, यात्रियों को शुक्रवार की रात वाहनों में ही काटनी पड़ी।
इसके अलावा गैस सिलिंडर, दूध, सब्जियों से लदे वाहन भी बर्फबारी के चलते सड़क पर ही फंसे हैं, नतीजतन लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित होने लगी है। सड़क बंद होने से लोहाघाट, देवीधूरा, लमगड़ा, शहरफाटक के यात्रियों को कई किमी पैदल चलना पड़ा। शहरफाटक से ओखलकांडा तक बरातियों को भी पैदल यात्रा करनी पड़ी, जबकि ओखलकांडा के महतोली से जैंती अल्मोड़ा जा रही एक बरात भी रास्ते पर फंस गई। वहीं कई स्थानाें पर समाचार पत्र भी नहीं पहुंच पाए। उधर, विधायक राम सिंह कैड़ा ने क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति, पानी की व्यवस्था के साथ मार्ग को सुचारु करने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

ये बंद मार्ग खुले
धानाचूली, ओखलकांडा, पहाड़पानी, भटेलिया, मुक्तेश्वर मोटर मार्ग शुक्रवार से बंद थे, जिन्हें खोलने के लिए लोनिवि की जेसीबी और राजस्व विभाग के कर्मी लगे रहे, लेकिन शनिवार सुबह बर्फबारी होने से सड़क खोलने में दिक्कत हुई, वहीं जाम की स्थिति बनी रही। भटेलिया, पहाड़पानी मार्ग पर पेड़ों के टूटने से भी जाम की स्थिति रही। लोनिवि के ईई एबी कांडपाल ने बताया कि शनिवार शाम तक सभी मार्ग खोल दिए गए हैं।
सैलानियाें ने उठाया बर्फबारी का लुत्फ
पहाड़ पर बर्फबारी की सूचना मिलते ही दिल्ली, हरियाणा, मुंबई, कानपुर, देहरादून, हल्द्वानी, रुद्रपुर सहित कई इलाकों के सैलानी रामगढ़, मुक्तेश्वर, धानाचूली, गागर, पहाड़पानी घूमने पहुंचे। उन्होंने बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया। अलबत्ता सैलानियों के अधिक संख्या में आने से रामगढ़ के गागर में लंबा जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें