फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता के साथ हाथापाई, गाड़ी में टक्कर मारी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
हल्द्वानी। आरटीओ रोड सेंट जैवीयर स्कूल के समीप अधिवक्ता की गाड़ी को स्कार्पियो सवारों ने दो बार टक्कर मारी। विरोध करने पर स्कार्पियो सवार धक्का मुक्की के बाद गाली गलौज और धमकी देते हुए चले गए। इस मामले में शिकायत के आधार पर मुखानी पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, धमकी सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

चंदा देवी अमृतपुर निवासी अधिवक्ता जगदीश चंद्र दुम्का के परिचित अधिवक्ता मेहरबान सिंह कोरंगा के घर बच्चे का जन्मदिन था। समारोह में शरीक होने के लिए अधिवक्ता जगदीश 21 दिसंबर की शाम भाई चंद्रशेखर दुम्का और उमेश मेलकानी के साथ जा रहे थे। रास्ता भटकने पर छड़ायल तिराहे से तीनों आरटीओ रोड की तरफ चले गए।
जैवियर स्कूल के समीप सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के सामने साइड में गाड़ी खड़ी कर अधिवक्ता पता पूछने लगे। इस बीच काले रंग की स्कार्पियो के चालक ने तेज रफ्तार के साथ अधिवक्ता की कार में टक्कर मार दी। स्कार्पियो में चार पांच लोग सवार थे। अधिवक्ता ने अपनी गाड़ी ठीक कराने के लिए स्कार्पियो सवारों से अनुरोध किया तो वे मारपीट करने पर उतारू हो गए।
विज्ञापन

उन्होंने धक्का मुक्की भी की। गुस्साए स्कार्पियो सवारों ने फिर अधिवक्ता की कार में जान मारने की नियत से टक्कर मार दी। स्कार्पियो सवार एक व्यक्ति का कहना था कि वह पेट्रोल पंप का मालिक है। ऐसी गाड़ियों को रोज तोड़ता है। वे जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। इस मामले में पुलिस ने धारा 279,147,149,323,504,506 के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। अधिवक्ता का कहना है कि स्कार्पियो सवार नशे में धुत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें