नैनीताल। नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी और त्रिशुली नदियों में अचानक आई बाढ़ के बाद नैनीताल में जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिले के प्रभावित नागरिकों की सहायता के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अब तक नैनीताल के किसी नागरिक के प्रभावित होने की सूचना नहीं मिली है।
डीएम ने कहा कि जिला प्रशासन नेपाल में आई आपदा की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। यदि नैनीताल का कोई नागरिक नेपाल की बाढ़ से प्रभावित है, तो वह तत्काल जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से संपर्क कर सकता है। डीएम ने जिले के निवासियों से अपील की है कि नेपाल में रह रहे नैनीताल के किसी नागरिक के बाढ़ से प्रभावित होने की सूचना मिलने पर तुरंत नागरिक दूरभाष नंबर 05942-231181, 231179 और 231178 पर कॉल कर सकते हैं। एक निशुल्क दूरभाष नंबर 1077 भी उपलब्ध है। आपातकालीन केंद्र की सूचना पर शीघ्र सहायता और समन्वय की कार्रवाई की जाएगी।