फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाति प्रमाणपत्र बनाने के लिए रुपए मांगने का आरोप

Sat, 18 Apr 2015 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील मुख्यालय में जाति प्रमाणपत्र बनाने के लिए रुपए मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग को पत्र भेजकर की है।
विज्ञापन



ग्राम दयारामपुर टांडा चिल्किया निवासी नीरज सिंह ने बताया कि उसने अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र बनाने के लिए तहसील में प्रार्थनापत्र दिया। आरोप लगाया कि उस समय यहां तैनात तहसीलदार गौरव चटवाल एवं हल्का लेखपाल शिवस्वरूप ने प्रार्थनापत्र खारिज करने के साथ ही उसके चचेरे भाई-बहनों के जाति प्रमाणपत्र भी निरस्त कर दिए।

जब शिवस्वरूप प्रार्थी के घर जांच करने आए तो उसने प्रार्थी से सही रिपोर्ट लगवाने के एवज में 5 हजार रुपए देने की बात कही। नीरज ने बताया कि मामले की शिकायत उसने 16 फरवरी को मुख्यमंत्री, कुमाऊं आयुक्त एवं जिलाधिकारी को पत्र भेजकर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, तहसीलदार ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा युवक के पास कोई भी ठोस पत्र नहीं थे, जिसके आधार पर उसके जाति प्रमाणपत्र बनाए जा सकते थे। युवक को समय भी दिया गया, लेकिन वह साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें