हल्द्वानी। खेल विभाग की ओर से मंगलवार को मैराथन और वुशु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का संचालन प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी वरुण बेलवाल के नेतृत्व में हुआ।
गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में हुई मैराथन के पुरुष वर्ग में आदेश, रितिक व संदीप और महिला वर्ग में जावित्री, नेहा व तानिया क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे। मिनी स्टेडियम में आयोजित मार्शल आर्ट वुशु में जूनियर बॉयज वर्ग में गौरव, गर्वित, रक्षित व कमलेश, सीनियर बॉयज में नितिन, ऋतिक, जीत व योगराज, महिला जूनियर में हिमानी, भूमि, नंदिनी व तनुजा और सब-जूनियर में पीहू, गार्गी, नैना तिवारी व पावनी क्रमश: पहले चार स्थानों पर रहे। मुख्य अतिथि उप निदेशक खेल (सेनि) सुरेश चंद्र पांडे ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। वहां सतीश कुमार, महेश फर्त्याल, किशोर पाल, त्रिलोक जीना, श्याम भट्ट, विनय जोशी, तनुजा आर्य आदि थे। संवाद