हल्द्वानी। नन्ही कली हत्याकांड के आरोपी के बरी होने के बाद लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पिथौरागढ़ के बाद अब आंदोलन की चिंगारी हल्द्वानी पहुंच गई है। मंगलवार को लेागों ने बरेली रोड पर देर शाम कैंडल मार्च निकालकर बेटी को इंसाफ दिलाने की मांग की। मोतीनगर स्कूल से शुरू हुआ जुलूस क्षेत्र के विभिन्न रास्तों से होते हुए उसी जगह पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि जब तक पीड़ितों को न्याय नहीं मिलता विरोध जारी रहेगा। इस दौरान जगदीश जोशी, नितिन शर्मा, विक्की बिष्ट, जतिन बिष्ट, हितेश धपोला, नरेश सिरौही, बंटी आदि शामिल रहे।