फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani News: किशोरी को भगा ले गया सितारगंज का युवक, अपहरण को मुकदमा दर्ज; एक अन्य मामले में भी बालिका गायब

Tue, 03 Jun 2025 11:07 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

हल्द्वानी शहर में दवा लेने गई 16 साल की किशोरी के अपहरण में सितारगंज के युवक को नामजद किया गया है। बनभूलपुरा से गायब किशोरी की भी गुमशुदगी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी शहर महिला अपराध के लिहाज शहर संवेदनशील होता जा रहा है। चेन स्नेचिंग, दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस बार शहर में दवा लेने गई 16 साल की किशोरी के अपहरण में सितारगंज के युवक को नामजद किया गया है। बनभूलपुरा से गायब किशोरी की भी गुमशुदगी दर्ज की गई है।

विज्ञापन


शहर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने हल्द्वानी कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 16 वषीर्य बेटी एक जून की शाम चार बजे घर से दवा लेने के लिए मेडिकल स्टोर गई। तब से वह वापस नहीं आई। जब तलाश किया तो पता चला कि उसे सितारगंज का युवक जितेंद्र अपने साथ ले गया।

कोतवाली राजेश कुमार ने बताया कि युवक के खिलाफ अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है।बनभूलपुरा थानाक्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर सौंपी। कहा कि उसकी 16 वर्षीय बेटी 29 मई की रात घर से किसी काम से गई और वापस नहीं आई। बेटी की तलाश में सीसीटीवी खंगाला तो वह ऑटो रिक्शा से जाती नजर आ रही है। थाना प्रभारी बनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने बताया कि किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें