फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramnagar News: पाताल में पानी...सूखे नल और पानी की टंकी बनी बेमानी, चार करोड़ 46 लाख की योजना फेल; लोग परेशान

Tue, 03 Jun 2025 10:57 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

ढिकुली में 292 परिवार पानी के लिए तरस गए हैं। कनेक्शन होने के बाद भी पानी नहीं पहुंचने से यहां गर्मी के दिनों में लोग बेहाल हैं। जल जीवन मिशन के तहत पिछले एक साल में चार करोड़ छियालीस लाख खर्च करने के बावजूद लोगों के नलों से पानी नहीं टपक रहा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगर के ग्राम ढिकुली में पिछले एक माह से 292 परिवार पानी के लिए तरस गए हैं। कनेक्शन होने के बाद भी पानी नहीं पहुंचने से यहां गर्मी के दिनों में लोग बेहाल हैं। जल जीवन मिशन के तहत पिछले एक साल में चार करोड़ छियालीस लाख खर्च करने के बावजूद लोगों के नलों से पानी नहीं टपक रहा है। समस्या यहां बनाए गए पानी को टैंक को भरने की खड़ी हो गई है। दो बार बोरिंग करने के बावजूद नलकूप स्थापित नहीं हो पा रहा है।

रामनगर क्षेत्र में 20381 पानी के कनेक्शन हैं। इसमें ढिकुली गांव में 292 परिवारों को जल जीवन मिशन के अंतर्गत कनेक्शन दिए गए हैं। पूर्व में भी यहां की समस्या बनी हुई थी। यहां के लोगों को जल निगम व जल संस्थान जंगलों में निकलने वाले प्राकृतिक जल स्रोत से पानी देता है, लेकिन गर्मी के दिनों में स्रोत का पानी कम होने से लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। पानी नहीं आने का यह क्रम पिछले एक महीने से बना हुआ है। इस कारण यहां लोग पीने के पानी को लेकर परेशान हैं। लोगों का कहना है कि उनकी समस्या का स्थाई समाधान करने के लिए विभागीय कार्यवाही नहीं की जा रही है। पानी नहीं आना उनके लिए अब अभिशाप बन गया है।

हालांकि विगत वर्ष मुख्यमंत्री की घोषणा पर यहां पानी का प्रबंध करने के लिए चार करोड़ छियालीस लाख रुपये दिए गए। इसमें एक लाख केसीएल क्षमता का पानी का टैंक व उसे भरने के लिए एक नलकूप स्थापित किया जाना था। टैंक तो बनकर तैयार हो गया है, मगर एक माह से जल निगम व यांत्रिक शाखा नलकूप स्थापित करने में नाकाम साबित हो रही है। इस कारण लोग पानी के लिए तरस गए हैं। लोगों का कहना है कि समस्या इतनी विकराल है कि उन्हें महंगे दामों में पानी के टैंकरों का सहारा लेना पड़ रहा है।

विज्ञापन


180 फिट से ज्यादा बोरिंग नहीं हो रही
ढिकुली में नलकूप के लिए एक माह में दो बार बोरिंग करने का प्रयास किया गया। नलकूप के लिए 800 फिट तक बोर किया जाना है, लेकिन 180 फिट के आगे बोर नहीं हो सका है। यही सबसे बड़ी परेशानी की वजह है।

पिछले कई सालों से गांव में पानी की विकट समस्या बनी हुई है। पिछले साल करीब साढ़े चार करोड़ की योजना स्वीकृत हुई, लेकिन अब तक लोगों के घरों में पानी नहीं आ सका है। विभाग काफी प्रयासों के बाद भी नलकूप स्थापित नहीं कर पा रहे हैं। इससे लोग परेशान हैं। - जगदीश छिमवाल, ग्रामीण, ढिकुली

गर्मी के दिनों में गांव में पानी की परेशानी बढ़ जाती है। इस बार भी ऐसा ही हुआ है और पिछले एक महीने से समस्या बनी हुई है। ऐसे में कई बार पानी के टैंकरों की आवश्यकता पड़ रही है।

विज्ञापन

- संजय छिमवाल, ग्रामीण ढिकुली

नलकूप के लिए बोरिंग नहीं हो पा रही है। इसके लिए शनिवार को यांत्रिक शाखा व निगम ने निरीक्षण किया है। जल्द ही बोरिंग का कार्य पूरा कर लोगों को पानी की सप्लाई दी जाएगी।

विज्ञापन

- पल्लवी चौधरी, अधिशासी अभियंता, जल निगम रामनगर।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें