फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जीतपुर नेगी में लटका मिला युवक, चार माह पहले ही हुआ था विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जीतपुर नेगी गांव में किराये पर रहने वाला 19 वर्षीय शुभम कश्यप का शव रविवार काे क्षेत्र के ही मंदिर के पास रस्सी से पेड़ पर लटका मिला। उसकी चार माह पहले ही शादी हुई थी। पिता के अनुसार उसके शराब पीने की आदतों से परिवार में लड़ाई होती थी। इसी बात पर उसने यह कदम उठाया। हल्द्वानी कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

मूलरूप से शाहजहांपुर के रहने वाले गुड्डू कश्यप ने अपने पुत्र शुभम कश्यप की तकरीबन चार माह पहले शादी की थी। वह रामपुर रोड के जीतपुर नेगी ग्राम पंचायत में किराये के मकान में रहते थे। पिता गुड़्डू के अनुसार पेशे से मजदूर परिवार का शुभम शराब पीने का आदी हो चुका था। इस बात पर परिवार में झगड़ा भी होता था। शनिवार को भी उसने शराब पी थी। इस पर विवाद हुआ। शाम को तो सब ठीक था। रविवार सुबह शुभम काम पर जाने की बात बोलकर घर से निकला। दोपहर में उसका शव पेड़ पर लटके होने की जानकारी मिली। हल्द्वानी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

-


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें