बेतालघाट के सिमतया गांव के गिरीश पांडे की नदी में डूबने से मौत हो गई। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BHIMTAL
बेतालघाट (नैनीताल)। ग्राम पंचायत तल्लीसेठी के तोक सिमतया निवासी गिरीश चंद्र पांडे (34) की बुधवार को कच्चे रास्ते में पैर फिसलकर नदी में गिरकर बहने से मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक गिरीश चंद्र पांडे पुत्र पूरन चंद्र बुधवार को बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहे थे। तभी अचानक पैर फिसलने से गिरीश कोसी नदी में जा गिरे। इसके बाद वह पानी के तेज बहाव में बहते चले गए। कुछ लोगों ने नदी में कूदकर गिरीश को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। बाद में ग्रामीण गिरीश को लेकर सीएचसी सेंटर लेकर पहुंचे, जहां डॉ. अरविंद ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पटवारी अरविंद ह्यांकी, विनोद परगांई ने शव पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया है। मृतक अपने पीछे पत्नी ललिता पांडे और दो बेटियों समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए। गिरीश लदासी श्रीराम पिस्टन कंपनी दिल्ली में काम करता थे, लॉकडाउन के चलते दो माह पूर्व ही वह घर आए थे। भाई गोविंद ने बताया कि नदी में बहने से भाई की मौत गई है।