फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में की तोड़फोड़, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
हल्द्वानी। तल्ली हल्द्वानी स्थित स्कूल में तोड़फोड़ करने और मारपीट के आरोप में कोतवाली पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया। तल्ली निवासी प्रधानाचार्य इंदिरा जोशी का घर के समीप पब्लिक स्कूल है। 18 अक्तूबर की सुबह पड़ोसी से उनकी कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि पड़ोसी हिस्ट्रीशीटर हरीश नेगी उर्फ बंटी ने स्कूल की दीवार गिरा दी। विरोध करने पर मारपीट की। शिकायत मिलने पर मंडी चौकी पुलिस ने हरीश नेगी को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। हिस्ट्रीशीटर के जमानत पर छूटने के बाद स्कूल संचालिका इंदिरा जोशी ने कोतवाली थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि हिस्ट्रीशीटर ने दीवार गिराने के साथ स्कूल का सामान भी क्षतिग्रस्त कर दिया है।
पुलिस ने धारा 452, 504, 506, 427 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। एसएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि गंभीर अपराध होने के कारण हिस्ट्रीशीटर को फिर गिरफ्तार किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। इस मामले में चौकी प्रभारी मुनौव्वर हुसैन ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच विवाद पुराना है। हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ दस मुकदमे पहले से दर्ज हैं। एक व्यवसायी पर फायरिंग के मामले में उसका नाम सुर्खियों में आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें