फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: कार को बचाने के चक्कर में पलटी यात्रियों से भरी रोडवेज बस, 18 यात्रियों को मामूली चोटें

Fri, 01 Aug 2025 12:30 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर

सार

रामनगर के पीरूमदारा क्षेत्र में बृहस्पतिवार की देर रात कार को बचाने के फेर में रोडवेज बस पलट गई। रोडवेज में सवार 18 सवारियों को मामूली चोंटे आई हैं। हादसे के बाद सभी यात्री दूसरी बस से अपने गंतव्य को चले गये।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगर के पीरूमदारा क्षेत्र में बृहस्पतिवार की देर रात कार को बचाने के फेर में रोडवेज बस पलट गई। रोडवेज में सवार 18 सवारियों को मामूली चोंटे आई हैं। हादसे के बाद सभी यात्री दूसरी बस से अपने गंतव्य को चले गये। वहीं कार सवार दंपत्ति हादसे में घायल हो गए, जिनका रामनगर अस्पताल में उपचार हुआ।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार देर रात 11.45 बजे कार (यूके-07एएच-3969) में खताड़ी निवासी अथर और उसकी पत्नी महताब काशीपुर से रामनगर की ओर आ रहे थे। जब वह पीरूमदारा चौराहा से दो किमी आगे रामनगर की ओर पहुंचे तभी सामने से देहरादून जा रही काठगोदाम डिपो की बस (संख्या यूके-07पीए-3158) से टकराने से बची। बस चालक ने कार को बचाने के लिए जैसे ही स्टेयरिंग काटा अचानक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जबकि कार बिजली के खंबे से टकरा गया। हादसे में बस में सवार 18 सवारियों में चीख पुकार मच गई। बस के आगे का शीशा टूट गया।

पीरूमदारा चौकी प्रभारी सुनील धानिक ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी सवारियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य को भेज दिया। वहीं कार सवार दंपत्ति को कार से निकाला और रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों के सिर और हाथ में चोटें आई थी, जिन्हें उपचार के बाद अस्पताल में छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें