रामनगर (नैनीताल)। मोहान में कारों पर हमला करने वाले हाथी पर जल्द ही कॉर्बेट पार्क के वन कर्मी रेडियो कॉलर लगाएंगे, ताकि उसकी हर मूवमेंट की जानकारी उन्हें मिल सके और हाईवे पर आते ही उसे फिर से जंगल में खदेड़ा जा सके।
सीटीआर के निदेशक राहुल ने बताया कि एक हाथी लगातार हाईवे पर उत्पात मचा रहा है। पिछले साल हाथी के हमले में एक शिक्षक की भी जान जा चुकी है। इसे देखते हुए राजाजी पार्क से रेडियो कॉलर मंगाया गया है। हाथी को ट्रेस करके उसे रेडियो कॉलर लगाया जाएगा। इससे हाथी के हर मूवमेंट की जानकारी वन कर्मियों के पास होगी। जब भी वह जंगल से हाईवे की ओर आएगा तो उसे तत्काल जंगल में खदेड़ दिया जाएगा। हाथी को ट्रेस करने की जिम्मेदारी मोहान क्षेत्र के वन कर्मियों को सौंपी गई है। पशु चिकित्सक डॉ. दुष्यंत शर्मा की देखरेख में उसको रेडियो कॉलर लगाया जाएगा।