फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे ठगने का नया तरीका, फेसबुक आईडी हैक कर मांग रहे पैसे

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
हल्द्वानी। साइबर ठगों ने अब ठगी करने का नया तरीका अपना लिया है। अब फेसबुक आईडी हैक कर ठगी की जा रही है। रविवार को ऐसा ही मामला कोतवाली में आया। पुलिस को शिकायत मिली कि एक व्यक्ति का फेसबुक आईडी हैक कर जालसाज ने उसके रिश्तेदार से ही आठ हजार रुपये ठग लिए। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मल्ला गोरखपुर निवासी महिपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि वह कई दिनों से फेसबुक नहीं चला रहा है। शनिवार को गौलापार निवासी उसके रिश्तेदार ने फोन कर बताया कि उसने खाते में आठ हजार रुपये डाल दिए हैं। हालांकि उसने यह भी पूछा कि आखिर आठ हजार रुपये मांगने की जरूरत क्यों पड़ गई।
रिश्तेदार की बात सुनते ही महिपाल आश्चर्य चकित हो गया क्योंकि उन्होंने किसी से पैसा नहीं मांगा था। छानबीन करने पर पता चला कि महिपाल के फेसबुक आईडी को हैक कर कोई जालसाज उसका इस्तेमाल कर रहा है। वह महिपाल के करीबियों से 40 से 50 हजार रुपये की मांग रहा है। इस मामले में महिपाल ने कोतवाली पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें