फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: गन्ना विकास सलाहकार समिति के सदस्य ने चीनी मिल का निरीक्षण किया

Thu, 05 Nov 2026 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। प्रदेश स्तरीय गन्ना विकास सलाहकार समिति के सदस्य करनैल सिंह ने बृहस्पतिवार को पेराई सत्र प्रारंभ होने से पूर्व चीनी मिल का निरीक्षण किया। उन्होंने चीनी मिल में पेराई सत्र की तैयारियों, मशीनों की स्थिति, गन्ना आपूर्ति व्यवस्था तथा किसानों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने चीनी मिल प्रबंधन से पेराई सत्र प्रारंभ होने से पहले सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। गन्ना किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने, गन्ने की तौल में पारदर्शिता बनाए रखने तथा गन्ना आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने पर विशेष जोर दिया।कहा कि गन्ना पेराई सत्र किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। समय पर चीनी मिल संचालन होने से किसानों को गन्ना आपूर्ति में सुविधा मिलती है तथा खेत खाली होने के बाद आगामी फसलों की बुवाई भी समय से की जा सकती है। इसलिए चीनी मिल प्रबंधन को किसानों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनी चाहिए। मिल परिसर में आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने तथा किसानों के हितों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण का उद्देश्य आगामी पेराई सत्र को सुचारू रूप से संचालित करना तथा गन्ना किसानों को समय पर गन्ना आपूर्ति, तौल एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा। इस दौरान शैलेंद्र सिंह सहायक गन्ना आयुक्त, महेश प्रसाद, महेश कुमार चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें