फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uk: पहाड़पानी में तेंदुआ पिंजरे में कैद, आदमखोर होने की जांच के लिए सैंपल भेजे जाएंगे

Tue, 06 Jan 2026 09:18 AM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नैनीताल जिले के धारी ब्लॉक के पहाड़पानी क्षेत्र में सोमवार देर रात वन विभाग ने एक तेंदुए को पिंजरे में पकड़ लिया। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
धारी ब्लॉक के पहाड़पानी क्षेत्र में पिंजरे में तेंदुआ कैद हुआ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल जिले के धारी ब्लॉक के पहाड़पानी क्षेत्र में सोमवार की देर रात वन विभाग ने एक तेंदुए को पकड़ा है। विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ कैद हुआ। पकड़ा गया तेंदुआ ही धारी और ओखलकांडा में दो महिलाओं को मारने वाला था इसका पता लगाने के लिए विभाग की ओर से सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। तेंदुए के पकड़े जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल कम हुआ है। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि महिलाओं को मारने वाला आदमखोर वन्य जीव दूसरा भी हो सकता है।
विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी विजय भट्ट ने बताया कि पहाड़पानी के भवानीखेत के जंगल से एक तेंदुए को पकड़ा गया है। तेंदुए को रेस्क्यू सेंटर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पकड़ा गया तेंदुआ ही महिलाओं को मारने वाला है या नहीं इसका पता सैंपल रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें