फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सरकारी गूल को डायवर्ट कर बना दिया रिजॉर्ट

Thu, 14 May 2026 02:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर के मोहान में एक निर्माणाधीन रिजॉर्ट के खिलाफ शिकायत मिलने पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। निरीक्षण के दौरान रिजॉर्ट में सिंचाई गूल पाई गई और निर्माण कार्य में कई अनियमितताएं मिलीं है। इसके बाद एसडीएम ने निर्माण कार्य रुकवा दिया और जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


भाजपा नेता मदन जोशी ने मोहान स्थित रिजॉर्ट के निर्माण में अनियमितताओं की शिकायत की थी। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में कृषि, वन, सिंचाई और श्रम विभाग की टीम ने निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में रिजॉर्ट के निर्माण में कई अनियमितताएं सामने आईं। इसके बाद संयुक्त टीम गठित कर बुधवार को मौके पर निरीक्षण किया गया। जांच में पाया कि निर्माणाधीन भवन उस स्थान पर बन रहा था जहां पहले सिंचाई विभाग की गूल बहती थी। आरोप है कि सिंचाई विभाग की गूल को बिना अनुमति के डायवर्ट किया गया और इसके लिए कोई अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) नहीं लिया गया। एसडीएम चौहान ने बताया कि फिलहाल निर्माण कार्य रोक दिया गया है। संबंधित विभागों को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।


अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

उपजिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान ने कहा कि यदि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण या अवैध निर्माण की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। भवन की ऊंचाई को लेकर भी शिकायतें सामने आई हैं जिसकी जांच प्राधिकरण की टीम अलग से कर रही है। पूरा एंट्री गेट सिंचाई विभाग की गूल पर बना है और गूल के आसपास 60 मीटर तक निर्माण नियम विरुद्ध हुआ है। उन्होंने जांच पूरी होने तक काम रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें