फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: युवक पर धारदार हथियार से हमला, घायल

Thu, 14 May 2026 02:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर में हनुमान गढ़ी क्षेत्र में देर रात लूटपाट की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना का विरोध करने पर तीन लोगों ने युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। हनुमान गढ़ी निवासी अजय पांडेय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार की देर रात वह ड्यूटी से घर लौट रहा था। वहां देखा तो घर के पास तीन लोग खड़े थे। आरोप लगाया कि तीनों ने गालीगलौज से उसे अपने पास बुलाया। गालीगलौज का विरोध करने तीनों ने उस पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी भाग गए। हमले में युवक की नाक में गंभीर चोट आई है। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें