फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: वीकेंड पर नैनीताल में उमड़ा सैलानियों का सैलाब

Fri, 12 Jun 2026 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
मल्लीताल बोट स्टैंड पर लगा पर्यटकों का जमावड़ा। संवाद
विज्ञापन
नैनीताल। वीकेंड की शुरुआत के साथ शुक्रवार को नैनीताल में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नगर में वाहनों का दबाव बढ़ने पर पुलिस और प्रशासन को यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक प्लान लागू करना पड़ा। होटल की बुकिंग नहीं होने वाले पर्यटकों के वाहनों को नगर सीमा से पहले बनाए गए अस्थायी पार्किंग स्थलों पर ही रोक दिया गया, वहां से उन्हें शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल भेजा गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को नगर में सुबह से ही पर्यटकों की आमद बढ़ने से पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहा। पर्यटकों की संख्या बढ़ी तो नगर के पार्किंग स्थल भी पैक होने लगे जिस पर पुलिस ने यातायात प्लान के अनुसार पर्यटकों के वाहनों को अस्थायी पार्किंग स्थलों पर रोक दिया। एसपी यातायात एवं अपराध डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि पर्यटन सीजन और वीकेंड के चलते बड़ी संख्या में पर्यटक नैनीताल पहुंच रहे हैं। नगर में पार्किंग क्षमता सीमित होने के कारण बिना होटल बुकिंग वाले वाहनों को रूसी बाइपास और नारायण नगर सहित निर्धारित अस्थायी पार्किंग स्थलों पर पार्क कराया गया। वहां से पर्यटकों को शटल वाहनों के जरिए शहर भेजा गया, जिससे नगर में अनावश्यक यातायात दबाव कम किया जा सके।
उन्होंने बताया कि शहर के प्रमुख मार्गों, पार्किंग स्थलों और पर्यटन स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। यातायात व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर वाहनों को डायवर्ट भी किया जा रहा है। पुलिस ने पर्यटकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें