फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में 102 साल की वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मंडी गेट के पास मंगलवार की दोपहर बकरे को बचाने के चक्कर में बाइक रपट गई। हादसे में 102 साल की वृद्धा की मौत हो गई और उनका पौत्र घायल हो गया।
विज्ञापन

फतेहपुर (यूपी) जिले के हरदासपुर खगरेड़ की मूल निवासी 102 साल की इंद्राणी परिवार के साथ हल्द्वानी के फार्म में तीन में रहतीं थीं। मंगलवार को उन्हें बस से गांव जाना था। दोपहर में उनका पौत्र सुमित बाइक से उन्हें छोड़ने रोडवेज बस अड्डे जा रहा था। मंडी गेट पर बाइक के सामने बकरा आ गया। उसे बचाने के चक्कर में बाइक रपट गई। इंद्राणी और सुमित गिरकर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा। अस्पताल में इलाज के दौरान इंद्राणी की मौत हो गई। एएसआई कुशल सिंह नगरकोटी के अनुसार परिजनों ने इंद्राणी की उम्र 102 साल बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें