फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोफेसर के घर से लाखों के जेवर समेट ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कुुसुमखेड़ा में आरके टेंट हाउस रोड पर चोरों ने प्रोफेसर दीपा मखोलिया के बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात चुरा लिए। मुखानी पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

प्रो. दीपा मखोलिया पांडे अल्मोड़ा जिले के जैती डिग्री कॉलेज में तैनात हैं। वह एक सप्ताह पहले ड्यूटी करने के लिए चली गईं थी। उनके पति नवीन चंद्र पांडे ओएनजीसी मुंबई में कार्यरत हैं। मकान की चाभियां भतीजे मृदुल शर्मा उर्फ गोलू के पास थीं। मृदुल किसी काम से 28 फरवरी को नोएडा चला गया। किराएदार भी एक सप्ताह से घूमने के लिए शिमला चला गया था। एक मार्च को नवीन चंद्र पांडे के भाई गिरीश चंद्र पांडे ने मुख्य गेट खुला देखा तो शक हुआ। अंदर जाने पर कमरों और अलमारियों के ताले टूटे पाए गए। प्रोफेसर के अनुसार आलमारी में करीब दस लाख के जेवरात रखे गए थे। चोर सभी समेट ले गए। गिरीश चंद्र पांडे की तहरीर पर मुखानी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी का कहना है कि चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं। एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि टीमें शिद्दत के साथ लगी हैं। चोरों को जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें