फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक में सीआरएसटी, बालिका में आल सेंट्स जीते

Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल हाकी अकादमी के सहयोग से डीएसए मैदान में खेली जा रही शैलेंद्र साह स्मृति फाइव-ए-साइड इंटर स्कूल हाकी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में सीआरएसटी और बालिका वर्ग में आल सेंट्स ह्वाइट की टीम ने ट्राफी पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या व विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक डा. नारायण सिंह जंतवाल ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

बालक वर्ग में सीआरएसटी ने भारतीय शहीद सैनिक स्कूल की रेड टीम को 3-1 से हराया। विजयी टीम से कैलाश ने दो, अंकित कुमार ने एक गोल किया। सैनिक रेड से मनोज ने गोल किया। बालिका वर्ग में आल सेंट्स ह्वाइट ने ब्लू टीम को 6-1 से हराया। विजयी टीम से जिया गौड़ ने तीन, ईशिता अग्रवाल, ईशा मित्तल व इला अग्रवाल ने एक-एक जबकि ब्लू टीम से एकमात्र गोल अनम अली ने किया। निर्णायक राहुल, अंकित, ललित साह व मंजुल प्रकाश सनवाल थे। बालक वर्ग में सैनिक स्कूल के भाष्कर नेगी व बालिका वर्ग में एशडेल की राधा नेगी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर नैनीताल हाकी अकादमी के अध्यक्ष मुकेश जोशी, सचिव राजेंद्र सिंह रावत, आल सेंट्स कालेज की प्रधानाचार्या केई जरमाया, डीएसए महासचिव अजय साह, पूर्व महासचिव गंगा प्रसाद साह, सभासद त्रिभुवन फर्त्याल, पूर्व सभासद मनोज अधिकारी, अहमद सिद्दीकी, जानकी साह, मोहित साह, ज्योति प्रकाश, गिरीश कांडपाल, आलोक चौधरी, कैलाश बिष्ट आदि थे। संचालन हेमंत बिष्ट ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें